बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम...
सुबह से मन बहोत उदास था| शायद उसकी याद में दिल तडप रहा था| क्या करू? क्या करू? सोचते सोचते टीव्ही का रिमोट हाथ में लिया और टीव्ही लगाई|टीव्ही पर song चल रहा था| बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम... उसका इस तराहसे जिंदगी से जाना उसके लिये आसान नहीं| कोई भी रिश्ता निभाने के लिये, दो लोंगो में साचेदारी होनी चाहीये| पर इनके रिश्ते में साचेदारी कम होणे लगी|क्यूकीं दोनों को अपनी अपनी जिंदगी अपने अपने शर्तो पर जीनी थी| उन्हे साथ रहने से ज्यादा अलग होना ठीक लगा|
आज उनको अलग होकर दस साल हो गये| पर आज भी इसके दिल में उसके लिये प्यार बाकी हैं| उसका भी यहीं हाल हैं| दोनो कीं आँखे आज भी एक दुसरे को देखकर भर आती हैं| बस अब इन आँखो को पोछने का हक दोनो ने किसी और को दे दिया|दोनो अपनी जिंदगी मैं आगे तो बढ गये पर अपने बीते हुये कल हो अब तक पिछे छोड नहीं पायें।आज भी इसके मोबाईल के playlist में उसके पसंदी song हैं| आज अगर इसके दिल पर किसी और का हक हैं। पर आज भी दिल के किसी कोने में उसका वजुद जिंदा हैं। जो रोज रोज इसके सामने आकर खडा हो जाता। और ये आज भी बरसो पहले कि तरह आँखों में नमी लेकर खडा होता हैं।
ऐसा माना जाता हैं की, जिंदगी हर मोड पर अपना रूप बदलती हैं। पर कुछ मोड हमेशा अतीत के पन्नो को साथ लेकर पार करने पडते हैं।
-बुद्धभूषण जाधव
टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा